Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, सांसद ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, सांसद ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है*

(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ राजेश लोनी की रिपोर्ट)

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

मध्य प्रदेश जिला सतना 09 नवंबर 2022/राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (खो-खो) प्रतियोगिता का आयोजन सतना में 9 से 13 नवंबर तक अशासकीय विट्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही अमौधा के खेल प्रांगण में किया जा रहा है। सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने बुधवार को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल ने की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार, श्री पंकज सिंह परिहार, श्री सुनील सेनानी, सहायक संचालक शिक्षा श्री एनके सिंह, श्री केपी तिवारी रीवा, पार्षद श्री आदित्य यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मीना त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री गणेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का ध्वज उत्तोलन कर किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल जीवन की सफलता और हर क्षेत्र में सफलता का आधार भी है। युवा और किशोर खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने और खेलों की सुविधा देने के सराहनीय प्रयास कर रही है। भारत सरकार भी खेलो इंडिया खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग और खेलों के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने खेलों के प्रारंभ की विधिवत घोषणा करते हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी रही शिवाली को जलती हुई खेल मशाल भी सौंपी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल ने कहा कि खेलों में हार-जीत की बजाय खेल की भावना महत्वपूर्ण होती है। खेलों में असफल होने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। सफलता के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने चाहिए।

जीवन में सफलता पाने के अवसर हमेशा मिलते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके पहले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (खो-खो) प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी संभागों के 14, 17 और 19 वर्ष आयुवर्ग के 720 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में डी पॉल स्कूल माधवगढ़ की बैंड धुन के साथ हिस्सा लिया। सेंट माइकल और गार्जियन एंड गाइड स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन सत्र का आभार प्रदर्शन सहायक संचालक शिक्षा एनके सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button