Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मधुबन क्रिकेट क्लब द्वारा मधुबन क्रिकेट एकेडमी की गई शुरुआत द्वारा बच्चों को दिया जा रहा खेल के प्रति प्रतिक्षण*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

मधुबन क्रिकेट क्लब द्वारा मधुबन क्रिकेट एकेडमी की गई शुरुआत द्वारा बच्चों को दिया जा रहा खेल के प्रति प्रतिक्षण

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर

अनूपपुर/डोला–नगर परिषद डोला में मधुबन क्रिकेट क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है जिसमें मधुबन क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की गई जहां रामनगर आरटीओ चेक पोस्ट के समीप स्थित ग्राउंड में 26 अगस्त से बच्चों के शारिरिक एवं मानसिक विकास के लिए मधुबन क्रिकेट क्लब द्वारा मधुबन क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की गई जहां युवाओं को क्रिकेट के बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा रामनगर में क्रिकेट प्रेमियों की रुचि ज्यादा ही देखी जा रही थी रामनगर क्षेत्र में आरटीओ चेक पोस्ट के समीप स्थित ग्राउंड में मधुवन क्रिकेट क्लब द्वारा मधुबन क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की गई है जिसमें आंचल के समस्त खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर अपने क्रिकेट प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है वही मधुबन क्रिकेट क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा क्षेत्र के युवाओं से आग्रह किया गया है कि हमारे क्षेत्र के युवा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र में अपने जौहर का प्रदर्शन करें व लाभ उठाएं जिससे कि उनके इस प्रशिक्षण से उनका भविष्य उज्जवल हो व जिला क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें।

खेल स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक*

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए मधुबन क्रिकेट क्लब द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को खेल का प्रशिक्षण कराया जाता है इसमें आसपास क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ी अपने वरिष्ठ जनों से क्रिकेट की बारीकियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं वही नाम ना छापने पर क्रिकेट प्रेमी द्वारा बताया गया कि हमारे रामनगर क्षेत्र में युवाओं में खेल के प्रति भावना धीरे धीरे कम होते जा रही थी जिसको लेकर मधुबन क्रिकेट क्लब के वरिष्ठ जनों द्वारा निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के बच्चों को खेल के प्रति रुचि लाने के लिए कुछ ऐसा किया जाए जिससे कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी रुचि रहे। हम बच्चों को अच्छे से अच्छे प्रशिक्षण दें जिससे कि बच्चे हमारे ग्राम क्षेत्र व जिले का नाम रोशन कर सकें साथ ही युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए खेलों से जुड़ने का आव्हान किया।

प्रतिदिन शाम को होता है बच्चों के जौहर का प्रशिक्षण

मधुबन क्रिकेट क्लब द्वारा प्रतिदिन शाम को बच्चों को आपस में किये गए प्रयास को देखने के लिए टीम बाटकर मैच भी कराया जाता है जिसमे बच्चों द्वारा अपना जौहर दिखाया जाता है।

Related Articles

Back to top button