Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*विधायक कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण व बुजुर्गों का सम्मान किया गया*

कोतमा जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

विधायक कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण व बुजुर्गों का सम्मान

विधायक कार्यालय कोतमा में ब्लाक अध्यक्ष मनोज सोनी ने किया ध्वजारोहण

विधायक सुनील सराफ ने शाल श्रीफल देकर किया बुजुर्गों का सम्मान

चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/कोतमा

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ पर “विधायक कार्यालय कोतमा मे विधायक सुनील सराफ की उपस्थिति में,ब्लाक कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मनोज सोनी ने ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रदेशवासियों के नाम संप्रेषित संदेश का वाचन किये। उपस्थित जनसमूह को मिठाई खिलाकर आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शुभकामना व बधाइयां दी गयी।

विधायक सुनील सराफ ने शाल श्रीफल देकर किया बुजुर्गों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर विधायक कार्यालय कोतमा में विधायक सुनील सराफ ने नगर के वरिष्ट नागरिकों का तिलक वंदन कर शाल श्रीफल देकर सम्मान किये व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिये। विधायक सराफ ने कहे कि कार्यालय में कुछ बुजुर्गों को बुलाकर सम्मान किया गया है। आगामी कार्यक्रम में मंच के माध्यम से सम्मान समारोह किया जाएगा जिसकी तैयारी चल रही है।

ये रहे उपस्थित

विधायक कार्यालय कोतमा में ध्वजारोहण व बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ,अध्यक्ष राजेश सोनी, अब्दुल रसीद, जी के पांडेय, रविन्द्र सुखाड़िया, मो. सादात, आरज़ू सिंह, सहेंद्र बंसल, साजिद वारसी, आशीष सोनी, मो. सफीर, अनिल सोनी, जसवीर सिंह एड, संध्या वर्मा जिला अध्यक्ष महिला सेवादल, रूपा गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, विपुल गोयनका, ऋषि सोनी एन एस यूआई ब्लॉक अध्यक्ष, रवि सोनी, सकीना, जाहिद अली, राजेन्द्र तिवारी लाला, हूबलाल यादव उपस्थित रहे !

Related Articles

Back to top button