Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आम आदमी पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन*

कोरिया जिला छत्तीसगढ

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 20/09/2022

*आम आदमी पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन*

आज जिला MCB मनेंद्रगढ़ के राजस्थान भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें दिल्ली से केंद्रीय नॉर्थ जोन प्रभारी जितेंद्र फुलेरा जी साथ ही दिल्ली से पधारे केंद्रीय पर्यवेक्षक संजय भारद्वाज जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद निरी जी एवं विकास पांडे स्टेट परवेक्षक के मौजूदगी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भरतपुर सोनहत व मनेंद्रगढ़ विधानसभा के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता तथा जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा पदाधिकारी सोशल मीडिया कि टीम उपस्थित हुए।

केंद्रीय नॉर्थ जोन प्रभारी जी के द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए *”दिल्ली बदलिस पंजाब बदलीस अब बदलबो छत्तीसगढ़”* यानी जिस तरह दिल्ली व पंजाब में माननीय अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में जनहितैषी कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क रोजगार के साथ–साथ किसानों के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन सभी कार्यों को गांव–गांव घर–घर तक पहुंचाने तथा ग्राम जनसंपर्क अभियान को जल्द से जल्द पूरा कर बुकलेट भरकर जमा करने को कहा गया।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा जी, जिला प्रभारी श्रीमती सुखवंती सिंह जी, विधानसभा भरतपुर सोनहत व मनेंद्रगढ़ विधानसभा की कार्यकारिणी, सोशल मीडिया तथा दोनों विधानसभा के ब्लॉक कार्यकारिणी तथा समस्त सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में पूरे विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर रही है और आने वाले समय में पूरी मजबूती के सभी विधानसभाओं में चुनाव लडेगी।

जिला अध्यक्ष
रमाशंकर मिश्रा

(कोरिया जिला से ब्यूरो चीफ रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button