*देशभक्ति के तरानों एवं गुदुम्ब लोक नृत्य की दी गई मनमोहक प्रस्तुति*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस की संध्या को भारत पर्व का हुआ आयोजन
देशभक्ति के तरानों एवं गुदुम्ब लोक नृत्य की दी गई मनमोहक प्रस्तुति
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/27 जनवरी 203/
जिला मुख्यालय के स्थानीय मानस भवन में गणतंत्र दिवस 2023 की संध्या को देश भक्ति से ओत प्रोत तरानों एवं लोकगीतों, गुदुम्ब लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर वंदना वैद्य की उपस्थिति में दी गई।
कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाहर से आये कलाकारों अशोक पाण्डेय एवं हरिश्चंद्र दुबे के दलों का स्वागत प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं आनंदम विभाग के कर्मचारियों ने किया। अशोक पाण्डेय के दल द्वारा देश भक्ति की मनमोहक गीतों ने उपस्थित लोंगो का मन मोह लिया।
इसी प्रकार हरिश्चंद्र दुबे के गुदुम्ब लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जैतपुर मनीषा सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष शहडोल घनश्यामदास जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.
एस. पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राए, गणमान्य नागरिक , पत्रकार गण एवं कलाप्रेमी, दर्शकगण उपस्थित थे।