*जिला में दुकानों, प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मताधिकार की मिलेगी सुविधा*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला में दुकानों, प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मताधिकार की मिलेगी सुविधा*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश सतना 12 जून 2022/त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार तीन चरणों में मतदान होना है। जिसमें प्रथम चरण में 25 जून को, द्वितीय चरण में 1 जुलाई और तृतीय चरण में 8 जुलाई को मतदान होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने श्रमायुक्त मध्यप्रदेश को आदेश जारी करते हुए पंचायत क्षेत्र में स्थापित उद्योग, कारखाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानों में कार्य करने वाले मतदाताओं को मतदान का अवसर देने के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि संबंधित संस्थाओं, कारखानों के संचालकों को मतदान दिवस पर साप्ताहिक अवकाश घोषित करने और दुकानों, वाणिज्यिक संस्थाओं में निर्धारित दिन में अवकाश न रखकर उसके स्थान पर मतदान दिवस के दिन अवकाश दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने सहायक श्रमायुक्त सतना को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान दिवस को दुकानों, प्रतिष्ठानों या संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिये समुचित सुविधा प्रदाय करने के निर्देश प्रसारित किये हैं।




