*चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को रामनगर पुलिस ने 2 घन्टो में किया गिरफ्तार*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को रामनगर पुलिस ने 2 घन्टो में किया गिरफ्तार
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/डोला
रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 13.अप्रैल.22 को फरियादी अजीत कुमार सिंह पिता स्व. मारकेण्ड सिहं उम्र 35 वर्ष निवासी सीआरओ दफाई राजनगर के द्वारा उसके घर में चोरी करने के प्रयाश की रिपोर्ट थाने में कि गई जिसमें अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा क्र. 155/22 धारा 457,380,511 ता.हि.के प्रकरण में दर्ज किया गया साथ ही उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित की गई व 02 घण्टे के भीतर आरोपी अमित राठौर पिता जगदीश राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी न्यू प्रेमनगर को गिरफ्तार कर जेआर पर माननीय न्यायालय कोतमा में पेश किया गया।
पूर्व में पंखा घर से चोरी किये गए तार के साथ चोरों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 13.04.22 को फरियादी श्याम जी पिता अलियार निवासी सुरक्षा प्रहरी राजनगर आर.ओ. राजनगर के द्वारा पंखाघर में अज्ञात चोरो द्वारा बिजली खम्बा काट कर चोरी करने की रिपोर्ट पर पंजीबद्ध अपराध क्र. 156/22 धारा 457,380 ता.हि. का अपराध कायम किया गया व विवेचना के दौरान सूझबूझ व सतर्कता से त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी बिरजू सहनी पिता विनोद सहनी उम्र 28 वर्ष निवासी विकास नगर कोतमा एवं मिठाईलाल अगरिया पिता लाकेश्वर अगरिया उम्र 22 वर्ष निवासी झिरिया टोला के कब्जे से बिजली के खम्बा के दो टुकडे कीमती 35000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेआर पर न्यायालय पेश किया गया है उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के कुशल मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी कोतमा एस.एन. सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना प्रभारी रामनगर आर.के.बैस,सउनि. विनोद नाहर, प्रआर.सनत द्विवेदी, प्रआर.संजीव त्रिपाठी,आर.विनोद मरावी,आर.राहुल प्रजापति द्वारा अत्यंत मेहनत एवं लगन से उक्त दोनों चोरियो के प्रकरणों का पर्दा फास किया जिससे रामनगर थाना क्षेत्र के आमजन मानस मे पुलिस के प्रति विश्वाश की भावना सुदृढ हुई है।




