Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कलेक्टर ने जिले वासियों को रंगो के पर्व होली की शुभकामनाएं*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

रंगों के त्यौहार मिलकर मनाएँ – कलेक्टर वैद्य

कलेक्टर ने जिले वासियों को रंगो के पर्व होली की शुभकामनाएं

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/17 मार्च 2022/

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट वंदना वैद्य ने जिले वासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी है। कलेक्टर वैद्य ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक परम्परा के प्रतीक पर्व होली का भारतीय परम्परा में विशेष महत्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। रंगों के त्यौहार को मिलकर मनाएँ। कलेक्टर ने आशा व्यक्त की है कि स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए एवं पर्यावरण, नगर के सौदर्यीकरण एवं स्वच्छता को नुकसान पहुँचाये बिना परम्परागत हर्षाेल्लास और आपसी प्रेम भाव के साथ होली का त्यौहार मनाया जाए। होली का त्यौहार मनाते समय यह भी ध्यान रखे का पानी का दृरूपयोग न हो।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी वर्ग उल्लास और उमंग से पर्व मनाएं। अपने गिले-शिकवे भूलकर प्रेम की गंगा बहाएं। कलेक्टर ने शालीनता के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि आम के बौर की महक पूरे जिले में बिखरी है। पलाश के वृक्षों से रंग-बिरंगे दृश्य दिखाई देते हैं। पलाश के फूलों से रंग निकालकर प्राकृतिक रंग का प्रयोग करें, न कि रासायनिक रंगो का प्रयोग न किया जाए।

Related Articles

Back to top button