Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

नगरीय निकाय के वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जन-जागरण करें : मुख्यमंत्री

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय के वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जन-जागरण करें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को किया संबोधित

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/9 अगस्त 2022/

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नगरीय निकायों के सभी वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराने जन-जागरण लाने कोई कमी नहीं छोड़ें।

मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय पर नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नवाचारों से हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण करें। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो भारत की पहचान और मान-सम्मान है। यह वीर शहीदों और क्रांतिकारियों की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। स्वतंत्रता दिवस देश-भक्ति की भावना का प्रकाशोत्सव है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभी तक हम चिन्हित स्थानों पर तिरंगा फहराते थे। इस बार हर घर पर तिरंगा फहरायेंगे।

अपने वार्ड के हर घर पर तिरंगा फहरे, इसके लिए जनजागरण और वातावरण का निर्माण करें। अपने वार्ड, शहर में जनजागरण के कार्यक्रम करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मानव श्रंखला बनाकर जन-जागरण करें और प्रभात फेरी प्रतिदिन निकालें।

तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें कि मैं तिरंगा फहरा रहा हूँ आप भी फहराएं। शहर के प्रमुख स्थानों और वार्ड में फ्लेक्स लगाकर अपील करें। तिरंगा झंडा फहराने का अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। वाहन और एलईडी से भी प्रचार-प्रसार करें।

इनोवेटिव कार्यक्रम जरूर सोचें। शान से तिरंगा फहराने के अभियान में लग जायें। अभियान के समापन के बाद राष्ट्रध्वज सम्मान के साथ उतार कर रखे जाने के लिए भी समझाइश दें।

हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, कलेक्टर वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पांडे, ओम जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने सुना।

Related Articles

Back to top button