Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मनेंद्रगढ़ में पूर्ण प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर नगर पालिका की टीम ने दुकानों में की छापेमारी*

जिला कोरिया छत्तीसगढ़

*मनेंद्रगढ़ में पूर्ण प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर नगर पालिका की टीम ने दुकानों में की छापेमारी*

(पढ़िए सरगुजा संभाग से ब्यूरो चीफ नागेंद्र दुबे की रिपोर्ट)

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान के निर्देशानुसार नपा की टीम ने पूर्ण प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग व विक्रय पर शहर की दुकानों में छापेमारी कर जुर्माने की कार्यवाही करते हुए 5 दुकानों पर 1500 रुपए जुर्माना लगाते हुए लगभग 5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जप्त किए।

 

साथ ही प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े या जूट से बने हुए झोले के उपयोग करने हेतु समझाइश दी गई। विदित हो कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की गाइडलाइन के अनुसार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2021 के तहत 75 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवम् भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

छापेमारी के दौरान राजस्व उप निरीक्षक शिवनारायण मिंज, स्वच्छता प्रभारी विजय मिश्रा, सहा. राजस्व निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, पवन खरे, सुशील कुमार, बलिराम कुर्रे, धीरज कौशिक, रितेश महतो आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button