Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भाजपा कार्यालय अनूपपुर में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न*

अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यालय अनूपपुर में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

स्वयं कोविड नियमों के विपरीत काम कर भारतीय जनता पार्टी कैसे रोक पाएगी परेशानी

तो क्या करोना पार्टी वालों को देती है छूट, आम नागरिकों के लेते हैं खून चूस

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अनूपपुर जिले में चलाए जा रहे स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 27 अगस्त 2021 को भाजपा कार्यालय अनूपपुर में अनूपपुर ग्रामीण मंडल का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों का संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल रौतेल सेवा ही संगठन कार्यक्रम के जिला प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी महिला मोर्चा की रश्मि खरे ज्योति शर्मा तथा डॉक्टर पटेल एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ l

प्रशिक्षण में सैकड़ों की तादात में चिन्हित किए गए भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्हें संबोधित करते हुए अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल और सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कैरोना संक्रमण के तीसरी लहर से बचाव के लिए मंडल स्तर पर ऐसी टीम तैयार की जा रही है जो जनता की मदद संकट की घड़ी में कर सकें टीम को प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें क्षेत्र में किस तरह से कार्य करना है इस बात की चिंता भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की गई है स्वयंसेवकों के पास मेडिकल किट के अलावा तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो संकट की घड़ी में प्राथमिक तौर पर लोगों के लिए मददगार साबित होंगे सभी को शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आगे कदम बढ़ाना है जिससे की तीसरी लहर को आने से रोका जा सके और इस महामारी से लोगों का बचाव हो सके।

स्वयंसेवकों को डॉक्टर पटेल ने संबोधित करते हुए बताया किस तरह से क्षेत्र में काम करना है और संकट के समय लोगों की मदद करनी है इस पर अपने विचार व्यक्त किए और अपने अनुभव को साझा किया भारतीय जनता पार्टी का हर वह चिन्हित कार्यकर्ता इतना सक्षम हो की महामारी के दौरान अधिक से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा में अपनी भूमिका अदा कर सकें इसी विचारधारा को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया गया जिसमें सभी लोगों ने उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

नियमों के विपरीत कार्य कर कैसे कार्य करेगी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य

सोचने योग्य बात है कि कार्य अच्छे करने के बावजूद कहीं ना कहीं लापरवाही बरतने से सब कुछ पानी फेरने जैसा हो जाता है क्योंकि पहले सेफ्टी प्रिकॉशन के नियमों को स्वयं ही प्रयोग में लाना चाहिए फिर दूसरों को सलाह देना चाहिए। विचारणीय बात है कि इस मीटिंग में अधिकतर लोगों ने बिना मास्क लगाए और बिना डिस्टेंस मेंटेन किए ही मीटिंग किया ऐसे में नागरिकों को क्या संदेश जाएगा। सवालिया निशान खड़ा करता यह फोटो सब बयां कर रहा है।

हो सकती है बड़ी परेशानी

यदि समय रहते ही छोटी-छोटी गलतियों को नहीं सुधारा गया तो आने वाले समय में कहीं ऐसा ना हो कि पछतावा के सिवा कुछ ना बचे और समय होते लापरवाही बरतने के कारण आने वाले समय में सब होकर भी कार्यकर्ता कुछ ना कर सकें।

आम नागरिकों ने खड़े किए सवाल

आम नागरिकों ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब स्वयं ही नेता और मंत्री नियमों के विरुद्ध कार्य करेंगे तो फिर आम नागरिक कैसे उन पर विश्वास करेगी और आम नागरिकों को वह कैसे विश्वास पर रख पाएंगे। स्वयं ही लापरवाही करते हैं और आम नागरिकों को भी इसकी खामियाजा भुगतना पड़ता है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बड़े-बड़े दावे करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हीं के सदस्य बड़े बड़े कारनामे भी करने में माहिर हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मंत्री जी के कार्यों और भारतीय जनता पार्टी के सरकार के योजनाओं और लक्ष्यों को ऐसे लापरवाही करते हुए सदस्य कहां तक पूरा कर पाएंगे। प्रश्नचिन्ह उठना लाजमी है??

Related Articles

Back to top button