Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए जवाहरपुर थाना प्रभारी एवं कुंवारपुर चौकी प्रभारी को किया निलंबित *

कोरिया जिला छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। कोरिया जिले के जनकपुर टीआई जवाहर लाल गायकवाड़ और कुंवारपुर चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मीचंद कश्यप पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने निलंबित करने की कार्रवाई की है.

इसके साथ ही प्रकरण में विभागीय जांच का आदेश दिया है. निलंबन अवधि में उक्त दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर नियत किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त को गांजा की गाड़ी में सवार तीन लोगों को पकड़ा गया था. जिसके बाद थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने पैसे लेने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया था.

इसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद एसपी संतोष सिंह ने एएसपी धीरेंद्र पटेल को प्राथमिक जांच करने को कहा गया. जिसकी रिपोर्ट सामने आने पर डीजीपी के पास भेजा गया. उसके बाद यह निलंबन की कार्रवाई की गई.

(छत्तीसगढ़ कोरिया जिला से ब्यूरो चीफ नागेंद्र दुबे की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button