Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत बस्तियों में पहुंचकर उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

जिला इंदौर मध्य प्रदेश

महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत बस्तियों में पहुंचकर उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला इंदौर कलेक्टर श्री आशीष ‍सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में महिला एवं बाल ‍‍विकास ‍विभाग द्वारा स्वयंसेवी ‍‍संगठनों के सहयोग से मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के ‍लिए 100 ‍दिन का अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया जा रहा है।

इस सिलसिले में आज मिशन शक्ति योजना के तहत वार्ड क्रमांक 67 की बालदा कॉलोनी बस्ती में शिविर लगाया गया।

डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन इंदौर की जिला मिशन समन्वयक डॉ वंचना सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की समस्त योजनाओं एवं महिलाओं संबंधित कानून एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऊर्जा डेस्क, वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा से बचाव, छेड़छाड़ रोकने आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

स्वधार शक्ति सदन, सखी निवास वर्किंग वुमन हॉस्टल, वात्सल्य योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए

आवश्यकतानुसार पंजीयन के लिए भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।

भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं एवं कानूनी प्रावधान और अधिकारों की जानकारी पैरावोलेंटर अक्षर सामाजिक सेवा समिति इंदौर की सुश्री दीपमाला यादव द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button