*कलेक्टर ने ग्राम जुगवारी के मेड़ बंधान कार्य का किया निरीक्षण मेड बंधान शीघ्र ही पूर्ण कराने के दिए निर्देश*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने ग्राम जुगवारी के मेड़ बंधान कार्य का किया निरीक्षण
मेड बंधान शीघ्र ही पूर्ण कराने के दिए निर्देश
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/29 जनवरी 2021/
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट वंदना वैद्य ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत जुगवारी के माया सिंह पति दुकाली के मेढ़ बंधान कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मेड बंधान कार्य में लगे मजदूरों से मेड़ बंधान कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मेढ़ बंधान कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित अधिकारियों से मेड बंधान कार्य में लगे मजदूरों एवं मजदूर की उपस्थिति पंजी तथा अन्य मेढ़ बंधान संबंधी जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान कलेक्टर ने सोकपिट, सामुदायिक नाडेप सहित अन्य मनरेगा कार्यों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी कार्य को विधिवत एवं समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने श्रमिक मनोहर लाल सिंह से चर्चा की तथा उनसे मनरेगा कार्यों से मिल रही मजदूरी तथा कार्य में आने और जाने के समय के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कलेक्टर को मनरेगा कार्यों में संतुष्टि जताई तथा उन्होंने कहा कि उन्हें समय समय पर मजदूरी का भुगतान प्राप्त हो जाता है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुराग निगम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।