*शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ
विभिन्न स्थानों से आए कई विद्वान
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/जैतहरी
जिला अनूपपुर अंतर्गत जनपद पंचायत एवं तहसील जैतहरी अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में हरिशंकर परसाई कि रचनाओं में यथार्थ कि अभिव्यक्ति विविध संदर्भ दिनांक 16- 17 दिसंबर हरिशंकर परसाई वर्ष 2022 का आयोजन किया गया जो दो दिवसीय कार्यक्रम होगा।
बता दें कि सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के फोटो के सामने सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना किया गया और विभिन्न स्थानों से आए हुवे अतिथियों का बैच लगाकर, पुष्प गुलदस्ता देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम गीत गाकर मां सरस्वती जी को प्रार्थना करते हुए कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए हुवे अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाकर उनका अभिवादन और स्वागत किया।
हिंदी विभाग, शासकीय महाविद्यालय जैतहरी,जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश) द्वारा अयोजन इस कार्यक्रम को
संयोजक – डॉ. जितेंद्र सिंह धुर्वे, सह संयोजक – राधेश्याम सोलंकी, सचिव – राजकुमार सिंह, सह सचिव – संगीता उइके , संरक्षक – डॉ. रमेश सिंह वाटे(प्राचार्य) के कुशल सहयोग से पूर्ण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के विभागाध्यक्ष और प्रसिद्ध विद्वान प्रो. दिनेश कुशवाहा, पूर्व प्राचार्य डॉ. परमानंद तिवारी, डॉ. एन.पी.प्रजापति, राष्ट्रीय पत्रिका नागफनी के संपादक, डॉ. रमेश सिंह (प्राचार्य), नगरपालिका परिषद जैतहरी के अध्यक्षया नवरत्नी शुक्ला व उपाध्यक्ष रविन्द्र राठौर (रवि) और अन्य समाजसेवी के साथ पत्रकार जगत से आए हुवे पत्रकार एवं समाजसेवी संभागीय ब्यूरो चीफ संभाग – शहडोल चंद्रभान सिंह राठौर समेत कई पत्रकारों और छात्र – छात्राओं कि गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम को आरंभ किया गया।
सभी अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिशंकर परसाई के जीवनी के बारे में वक्तव्य करते हुए कार्यक्रम कि सराहना की। बाहर से आए हुवे विद्वानों द्वारा बताया गया कि हरिशंकर परसाई बहुत ही अच्छे और ज्ञानी थे। इन्होंने समाज कि सेवा करते हुए कई महान कार्य किए। इसी कड़ी में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी अतिथियों द्वारा सभी के द्वारा जमा किए गए शोध पत्रों का विमोचन भी किया गया।
पूर्व प्राचार्य परमानंद तिवारी ने अपने वक्तव्य में पत्रकारिता जगत से आए हुवे पत्रकारों को आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सचिव, ग्रामीण, नागरिक एवं छात्र – छात्राओं के साथ ही सभी के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम को आयोजित किया गया।




