Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*एक्शन मोड में यातायात और रामनगर पुलिस, गलत तरीके से चलने वाले बस पर की कार्यवाही*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

एक्शन मोड में यातायात और रामनगर पुलिस, गलत तरीके से चलने वाले बस पर की कार्यवाही

रामनगर व यातायात पुलिस की सयुक्त कार्यवाही 7 वाहनो सहित बच्चों से भरी 2 बस को किया जप्त

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/डोला

अनूपपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा सूदखोरों के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत नगर परिषद बनगवा के मधुवन क्लब में 23/09/21 को शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा,एडीजी दिनेश चंद्र सागर के समक्ष जन सुनवाई रखी गई जिसमें जनसुनवाई में समलित कई ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया था वही पत्रकार द्वारा स्कूलो में चल रहे वाहनों की जर्जर हालत व छमता से अधिक बालक बालिकाओं को भरने की भी शिकायत की गई थी।

जांच कर कार्यवाही का पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया था आदेश

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमारे व नवागत प्रभारी अजय कुमार को वाहनों की जांच कर दस्तावेज में कमी व ओभरलोड वाहनों पर कार्यवाही के आदेश दिए गए थे रामनगर राममंदिर तिराहे पर दिनांक 28/08/21 को वाहन चेकिंग के दौरान 7 वाहनों से 3250 रुपये सम्मन शुल्क जमा करने के साथ ही स्कूली बच्चों से भरी पक्षीराज बस वाहन क्रमांक MP18P-0419 को चेक किया गया जिसमें 78 स्कूली बच्चे बैठे पाए गए जो झमता से अधिक थे साथ ही चेकिंग के दौरान चालक के द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया जो एमबी एक्ट की धारा 66/192ए,130(3)/177,
3/181,5/180,9/177 एमबी एक्ट की कार्यवाही की गई साथ ही वाहन क्रमांक MP18P- 0448 को भी चेक किया गया जिसमें क्षमता से अधिक 80 स्कूली बच्चे बैठे पाए गए तथा बस चालक पप्पू के द्वारा मौके पर वाहन के कोई दस्तावेज ना पेश करने पर एमबी एक्ट की धारा 66/192ए,130(3)/177,9/177 के तहत कार्यवाही कर दोनों बस को रामनगर थाना परिसर में खड़ा किया गया।

कालरी प्रबंधक व बस संचालक द्वारा किया जा रहा था मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसईसीएल में कार्यरत कर्मचारियों सहित प्राइवेट लोगों के बालक व बालिकाओं को विद्यालय में लाने ले जाने के लिए पक्षीराज बस को टेंडर मिला था लेकिन वही कालरी प्रबंधक व पक्षीराज बस के संचालक की मिलीभगत से बिना फिटनेस व परमिट के वाहनों से क्षेत्र के कई विद्यालय में बच्चों को लाया ले जाया जाता था जिला यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमारे द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व बिना दस्तावेज के साथ चलने व यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं साथ ही लोगों को हिदायत दी जा रही की कोरोना काल को देखते हुए मास्क हेलमेट सहित अपने वाहनों के समस्त दस्तावेज व सीट बेल्ट लगाकर सफर करें राममंदिर तिराहे पर चेकिंग लगाते हुए फोरविलर,ट्रक बस को रुकवाने के बाद आगे,पीछे नंबर प्लेट के साथ गाड़ी के दस्तावेज की चेकिंग की गई।

उक्त कार्यवाही में इनकी रही भूमिका

रामनगर थाना प्रभारी अजय कुमार सउनि विनोद नाहर,प्रधान आरक्षक सनत दुवेदी,आरक्षक राहुल प्रजापति व यातायात टीम से सउनि.रवि शर्मा,प्रधानआरक्षक जितेन्द्र सिंह,अनिल सिंह,आरक्षक मनीष सिंह,दिलीप सिंह के साथ अन्य जवान भी चेकिंग अभियान में शामिल रहे जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले
लोगों पर कार्यवाही करते हुए सम्मनशुल्क जमा की गई।

इनका कहना है

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूली बस को चेक किया गया था जिसमें 40 की क्षमता में 78 व 80 बच्चे होने पर कार्यवाही की गई साथ ही संबंधित विभाग को भी पत्र जारी कर जवाब लिया जाएगा।

अजय कुमार
थाना प्रभारी रामनगर

इनका कहना है

तीन दिन पूर्व हमकों जानकारी प्राप्त हुई कि स्कूल संचालित होने हैं व बस की आवश्यकता होगी जिसमें नए व एक वर्ष पुरानी बसों को ही सामिल किया जाता है व दो साल का ही टेंडर होता है वैसे गलती होती नहीं है अगर गलती की गई हैं तो कार्यवाही होंगी।

यू.टी.कंजरकर
महाप्रबंधक हसदेवक्षेत्र

Related Articles

Back to top button