Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*नागरिकों में दिखा वैक्सीनेशन का उत्साह, नगर पालिका समेत पंचायतों में भी भीड़ का रहा माहौल*

तहसील जैतहरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

नागरिकों में दिखा वैक्सीनेशन का उत्साह, नगर पालिका समेत पंचायतों में भी भीड़ का रहा माहौल

लगभग 70% से भी अधिक हुआ वैक्सीनेशन, खबर लगने तक लगभग 90% हो चुकी थी वैक्सीनेशन

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/जैतहरी

जिला अनूपपुर के नगर पालिका परिषद जैतहरी में एवं तहसील एवं जनपद जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया और लहरपुर में नागरिकों का वैक्सीनेशन के लिए सजगता और जागरूकता आने से लगभग 90% वैक्सीनेशन आंकड़ा पूरा हो चुका था।
जहां नगर पालिका परिषद में वैक्सीन लगवाने लोगों की भीड़ रही वही ग्राम पंचायतों में भी जागरूकता का माहौल दिखा।

नगर पालिका परिषद में डोज 300 के पार

जब हमारी टीम के द्वारा कोविड सेंटरों में जायजा लिया गया तो भ्रमण के दौरान देखा गया कि नगर पालिका परिषद जैतहरी में वैक्सीन लगवाने वालों कि संख्या 163 तक पहुंच चुकी थी तथा को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में भी लगभग 170 की मात्रा पार होती नजर आ रही थी भ्रमण के दरमियान लगभग 50 से अधिक लोगों की भीड़ इसके बाद भी वैक्सीन के डोज लगवाने के लिए कतार पर लगे हुए थे। नगर पालिका परिषद जैतहरी के सीएमओ ने बताया कि हमारे द्वारा नागरिकों को जागरूक करते हुए वैक्सीनेशन के फायदे को समझा कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही वहां वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टरों और नर्सों के द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा वैक्सीन और को वैक्सीन के लगने वाले डोज के बाजरी किसी को फीवर आती है तो उसके लिए भी समझाएं दी जा रही है और आमजन को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगरपालिका के सीएमओ भूपेंद्र सिंह एवं नगर पालिका परिषद जैतहरी के स्टाफ के द्वारा कड़ी मेहनत कर नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत लहरपुर में भी दिखी उमंग

भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत लहरपुर में प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि वैक्सीनेशन का काम 150 का आंकड़ा पार कर चुका था सरपंच और सचिव के द्वारा जानकारी अनुसार लोगों में जागरूकता दिखी साथ ही एएनएम ने बताया कि हमारे द्वारा नागरिकों को समझाइश भी दी जा रही है और इससे किसी भी तेज परेशानी होने पर सलाह भी दिया जा रहा है जिसे नागरिक मानते हुए उमंग के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

ग्राम पंचायत पड़रिया में डोज 300 के पार

जनपद जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया में प्रथम दिन ही वैक्सीनेशन का डोज 300 के पार आंकड़ा को छूता हुआ नजर आया। तो वहीं पंचायत के सचिव रमाकांत तिवारी और उनके स्टाफ के द्वारा भी कड़ी मेहनत कर रामी लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर लाभ दिलाने की बात सामने आई तो वहीं दूसरी तरफ हमारे टीम के रिपोर्टरों ने भी सभी जगह वैक्सीनेशन के लिए नागरिकों को सजग कर जागरूक किया। पड़रिया में विकास सिंह राठौर, एवं जैतहरी लहरपुर और पड़रिया के साथ ही कई ग्राम पंचायतों में संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर के द्वारा सराहनीय पहल निभाई गई।

Related Articles

Back to top button