Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर की ओर से भेंट की गई स्कूल बैग, शिक्षण पाठ्य सामग्री,मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने का लिया संकल्प*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला कलेक्टर की ओर से भेंट की गई स्कूल बैग, शिक्षण पाठ्य सामग्री,मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने का लिया संकल्प*

(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने का लिया संकल्प
कलेक्टर की ओर से भेंट की गई स्कूल बैग, शिक्षण पाठ्य सामग्री
——–
मध्य प्रदेश जिला सतना में 11 सितंबर 2022 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रोफेसर डॉ क्रांति मिश्रा ने साक्षरता दिवस के अवसर पर कॉलेज कैंपस में झोपड़ी बनाकर अस्थाई निवास कर रहे श्रमिक परिवारों के 10 बच्चों को साक्षर करने और स्कूली शिक्षा देने का संकल्प लिया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ मिश्रा ने बताया कि सभी श्रमिकों के बच्चे कक्षा 2 से कक्षा 7 तक की आयु वर्ग के हैं। लेकिन सागर के पथरिया ग्राम के श्रमिक सतना शहर में मजदूरी करने आए हैं। इससे उनकी स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन श्रमिकों के सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने और कॉलेज से छुट्टी के बाद रहवासी स्थान पर पाठशाला लगाकर पढ़ाने का संकल्प लिया है।

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने साक्षरता दिवस के मौके पर प्रोफेसर क्रांति मिश्रा के संकल्प की सराहना करते हुए अपनी ओर से इन श्रमिकों के बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें एवं शिक्षण सहायक सामग्री भेंट की है। श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा ने रविवार को इन बच्चों के पास जाकर शिक्षण सामग्री भेंट की और बच्चों के साथ कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान प्रोफ़ेसर क्रांति मिश्रा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सोनम गोपाल, रवि शंकर गौरी तथा कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button