*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुना कॉलरी के नवीन भवन का मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने किया भूमिपूजन*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुना कॉलरी के नवीन भवन का मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने किया भूमिपूजन
जो पौधा लगाया था वह निरंतर बढ़ रहा है – बिसाहूलाल सिंह
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर / मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 25 अप्रैल 2022 को जमुना कॉलरी के वार्ड नंबर 7 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन जिसकी लागत 337.94 करोड रुपए की लागत से बनने वाले भवन का भूमि पूजन किया इस अवसर पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह वर्ष 1980 में विधायक बने तब जमुना कॉलरी में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का शुभारंभ किया था जो निरंतर आगे बढ़ते हुए आज हायर सेकेंडरी का दर्जा प्राप्त कर कर लिया है और जिसके नवीन भवन का भूमि पूजन आज संपन्न हो रहा है जिसका क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा यह एक महत्वपूर्ण कार्य जो आज संपन्न हो रहा है वह समाज को शिक्षित करने के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा श्री सिंह ने कहां अब कोई भी गरीब जो वन भूमि पर काबिज है उसे स्थाई रूप से भूमि का मालिक बनाया जाएगा और उसे पट्टा प्रदान किया जाएगा उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले उन मेहनतकश मजदूर को लेकर बताया कि प्रदेश की सरकार तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे मजदूरों की चिंता करते हुए
वर्तमान समय में ₹300 प्रति गड्डी कि दर से भुगतान करने का निर्णय लिया है और बोनस अलग से दिया जाएगा वन समितियों को मजबूत करने की दिशा में सरकार काम कर रही है उन्होंने कहा विद्यालय भवन जब बनकर तैयार हो जाए तो सभी लोग विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर यहां की हरियाली को और बल दें जिससे कि पर्यावरण संरक्षित रह सके कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पूरी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राशमी खरे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर जायसवाल अशोक लाल उदय प्रताप सिंह राजू गुप्ता राम नरेश गर्ग सुखविंदर सिंह अनूपपुर डिप्टी कलेक्टर संशोधन सिंह अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी तथा स्थानीय जन समुदाय उपस्थित रहा।




