Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सुप्रिया तिवारी की संदिग्ध मौत कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

सुप्रिया तिवारी की संदिग्ध मौत कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अनुपपुर / अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय सुप्रिया तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने को लेकर अनूपपुर जिला मुख्यालय के इंदिरा चौक में गत दिवस सायं 7:00 बजे भाजपा मंडल महामंत्री लालदास राठौर एवं महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती पुष्पा पटेल के अगुवाई में कैंडल मार्च निकालकर नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित कर एवम मौन धारण करके शोक संवेदना प्रकट की गई, साथ ही शासन प्रशासन मांग किया है कि इस तरह के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए और अधिक कठोर कानून बनाए जाएं साथ ही इस तरह के असामाजिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही हो ऐसी अपेक्षा जताई गई है। ज्ञात हो कि सुप्रिया तिवारी अहमदाबाद से भोपाल के लिए सफर कर रही थी, तभी 2 से 3 मार्च की दरमियानी रात वह ट्रेन में सीट से उठकर बाथरूम के लिए गई लेकिन वापस नहीं लौटी। उनका शव गोरिया गांव के ओवर ब्रिज के पास मिला।सुप्रिया तिवारी 2 मार्च को सोमनाथ एक्सप्रेस से अहमदाबाद से भोपाल के लिए सफर कर रही थी। एसी थ्री कोच में वह बैठी थी लेकिन बाथरूम के लिए गई तो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया दूसरे दिन 3 मार्च को लिमी खेड़ा तहसील के गोरिया गांव में ओवर ब्रिज के पास उनका शव पाया गया। जिससे स्पष्ट है कि इस घटना को कुछ लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया है इसलिए इसकी जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही आवश्यक है। शोक सभा के दौरान नगर के वरिष्ठ जनों में अनूप मुखर्जी, अरुण सिंह, अनिल पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, गजेंद्र सिंह, कृष्णानंद द्विवेदी, प्रवीण सिंह, सिद्धार्थ गौतम, विद्यासागर शुक्ला, आदर्श शर्मा, राकेश गौतम, राकेश अग्रवाल, मुन्ना राठौर, रमा मिश्रा, गुड़िया रौतेल, पीयूष पटेल, सुभाष पटेल, नीलमणि पटेल, शंकर पटेल, भारत कहार,शुभम सिंह, राजकमल गुप्ता, छत्रपाल राठौर, रमाकांत पांडे, रागनी विश्वकर्मा, गीतांजलि विश्वकर्मा, अंकिता सोनी, शशि कला तिवारी, छत्रपाल राठौर, ईश्वरदीप मार्को, अभिषेक विश्वकर्मा, विनोद राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

देखिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज
चंद्रभान सिंह राठौर
शहडोल संभाग प्रमुख कि खास खबर

Related Articles

Back to top button