*धौरखोह धाम को ही बाबा बैद्यनाथ मानकर जनता ने की पूजा अर्चना एव चढ़ाया जल*
तहसील चंदिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश

*धौरखोह धाम को ही बाबा बैद्यनाथ मानकर जनता ने की पूजा अर्चना एव चढ़ाया जल*

उमरिया ///उमरिया जिले के चंदिया तहशील के अंतर्गत आज दिनांक 09/08/2021 दिन सोमवार को ग्राम ताली , सलैया -5, बड़ी सलैया एवं धौरखोह गांवों के लोग बाबा बैद्यनाथ कामर लेकर जाते थे लेकिन पिछले वर्ष से कोरोना महामारी के कारण लोग नही जा पाते ,

लेकिन भोले भंडारी के भक्तों ने ताली के झिरिया को ही सुल्तान गंज मानकर एवं कामर लेकर सरपंच प्रभा चतुर्वेदी , विनोद चतुर्वेदी, अमृत लाल लोनी , बालमुकुन्द लोनी, संतोष लोनी, कैलाश विश्वकर्मा, समानुया बैगा, सेवक सिंह रघुवंशी,

राकेश गुप्ता, शिवचरण यादव एवं कई सैकड़ों भक्त ताली सलैया-5 एवं धौरखोह गांव होते हुए धौरखोह धाम पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धौरखोह धाम को ही मानकर बड़ी श्रद्धा के साथ भोले बाबा को जल चढ़ाये ।
*उमरिया जिला से ब्यूरो चीफ महेंद्र लोनी की रिपोर्ट*




