Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*हॉस्पिटल में फल वितरण एवं वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों से भेंट कर मनाएंगे मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपना जन्मदिन*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

हॉस्पिटल में फल वितरण वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों से भेंट कर मनाएंगे मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपना जन्मदिन

संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से

अनूपपुर / अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपने परिवार के साथ प्रातः 08 बजे पारस धाम मंदिर में पूजा अर्चना एवं कन्या पूजन के साथ अपने दिन का शुभारंभ करेंगे।अपने जन्मदिवस पर वह भालूमाड़ा हॉस्पिटल में प्रातः 09 बजे मरीजों से भेंट कर फल वितरण का कार्य करेंगे,

इसके पश्चात 10.30 में सीतापुर वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों से भेंट कर उन्हें भोजन तथा वस्त्र का वितरण करेंगे, तत्पश्चात 11.00 बजे प्राचीन सामतपुर मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, इसके पश्चात 11.15 बजे जेल परिसर पहुंचकर वहां पर वृक्षारोपण करने के बाद 11.30 बजे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में आकर मरीजों से भेंट कर उनका हालचाल जानेंगे एवं उन्हें फल वितरित करेंगे।इन कार्यक्रमों के बाद दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय मैं आयोजित संक्षिप्त समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं 1.00 बजे भाजपा कार्यालय से सूर्या मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।तत्पश्चात शाम 5.00 बजे अनूपपुर से अपने गृह नगर परासी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button