*पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और षड्यंत्र करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्रकार संघ ने जिला कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन*
जिला धौलपुर राजस्थान

धौलपुर – पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फँसाने के ख़िलाफ़ सौंपा ज्ञापन।
पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और षड्यंत्र करने वाले पुलिस अधिकारी के
खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पत्रकार संघ ने जिला कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, ताकि मिल सके सभी ईमानदार पत्रकार भाइयों को न्याय

पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाने तथा व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील मैसेज देने के खिलाफ जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
धौलपुर से पत्रकार संघ की प्रमुख खबर- उदयपुर में पत्रकारों को षड्यंत्रपूर्वक झूठे मुकदमों में फंसाने और सोशल मीडिया पर पत्रकारों के लिए आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणियां करने वाले पुलिस अधिकारी जितेन्द्र आंचलिया व षड्यंत्र में शामिल अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एशोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह जी राठौड़ के निर्देशानुसार आज जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गोपेश पचोरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपे गए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय के प्रमुख शासन सचिव व डी.जी. पुलिस के नाम सौंपे गए ज्ञापन । वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ षडयंत्र रचकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने वाले पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र आंचलिया सहित अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
राजस्थान में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये। जिला अध्यक्ष गोपेश पचोरी ने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की/ जो सोशल मीडिया पर खुलेआम पत्रकारों व अपने आला अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे हैं,
उन्हें कानून सम्मत सबक सिखाने की जरूरत ,वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र बिधौलिया ने कहा कि पुलिस के ऐसे लोग पुलिस की छवि को बदनाम कर रहे हैं।
पुलिस के किसी भी कर्मी का ऐसा तानाशाही वाला वाला व्यवहार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा ,उन्होंने दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की और शीघ्रताशीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की माँग भी की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश गुप्ता ,इंद्रेश शर्मा, धर्मेंद्र बिधौलिया, उपेंद्र दीक्षित पुष्पेंद्र बघेल आदि उपस्थित रहे उपस्थित रहे।
(भरतपुर संभाग से ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र बिधौलिया की रिपोर्ट)




