*नगर परिषद इंदरगढ़ के वार्डों में जगह-जगह पर हिलोरे मारते हुए नजर आ रही है विकास कार्यों की गंगा अब नेता गरीबों को नांव वितरण करने की बना रहे हैं योजना*
दतिया जिला मध्य प्रदेश

*नगर परिषद इंदरगढ़ के वार्डों में जगह-जगह पर हिलोरे मारते हुए नजर आ रही है विकास कार्यों की गंगा अब नेता गरीबों को नांव वितरण करने की बना रहे हैं योजना*
(पढ़िए जिला दतिया ब्यूरो चीफ सुनील सेन की रिपोर्ट )
मध्य प्रदेश जिला दतिया के अंतर्गत नगर परिषद इंदरगढ़ में
मानसून शास्त्र की पहली ही बारिश ने खुली नगर परिषद की विकास की पोल
आज सुबह मंगलवार की बारिश के कारण नगर इंदरगढ़ के घर मकानों एवं दुकानों में भरा बारिश का पानी छात्र-छात्राएं नहीं पहुंच पा रही अपनी कोचिंग के लिए इतना विकास जय हो

बिना किसी खर्चे के अगर आप स्विमिंग पूल का लुफ्त उठाना चाह रहे है तो आप बस दतिया जिला के नगर परिषद इंदरगढ़ आ जाइये… आपको जगह जगह शानदार स्विमिंग पूल दिखाई देंगे…. किसी भी पूल मे आप जी भरकर आनंद उठा सकते है…वो भी एकदम मुफ्त..
*यह योजना नगर परिषद इंदरगढ़ द्वारा जनता के लिए मानसून स्पेशल लागू की गई है*

*अभी अध्यक्ष महोदया एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी चाहे तो नगर मे विचरण के लिए नगरवासियो के लिए एक एक नाव भी वितरित कर वाह-वाही लूट सकते है…*
आपको बता दे मानसूनी की आज मंगलवार सुबह पहली बारिश मे, नगर परिषद की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है…आप नगर का कोई भी वार्ड देख लीजिए, हर जगह आपको पानी से भरे तालाब नजर आयेंगे… अगर समय रहते मानसून पूर्व नाली – नालों की साफ-सफाई एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था हो जाती तो, आज थोड़ी सी बारिश में नगर के वार्डो में जगह जगह तालाब एवम स्विमिंग पूल जैसी स्थितियां निर्मित न होती….
नगर परिषद अध्यक्ष महोदया के स्वयं के वार्ड 5 में राजा का बाग वाली रोड ,सब्जी मंडी वाली मेघनगर इंदरगढ़ की समस्त 15 वार्डों में यही हाल है रोड,एवम शीतला गंज आज थोड़ी सी बारिश मे तालाब में तब्दील हो गया है, यहां से निकलना तो दुभर,लोगो के घरों में तक यह गंदा पानी भर गया है,वार्डवासी परेशान।।

*आखिर अव नगरवासी इसकी शिकायत लेकर किसके पास जाए,जव नगर परिषद अध्यक्ष महोदया के स्वयं के वार्ड में ही लोगो के घरों में पानी भर चुका है*




