*श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बिजुरी में विद्यासागर सरोवर के कमल पुष्प रूपी निर्यापक मुनि प्रशांत सागर मुनि निर्वेग सागर मुनि शीतल सागर एलेक निजानंद सागर का भव्य मंगल प्रवेश बिजुरी नगर में हुआ*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बिजुरी में विद्यासागर सरोवर के कमल पुष्प रूपी निर्यापक मुनि प्रशांत सागर मुनि निर्वेग सागर मुनि शीतल सागर एलेक निजानंद सागर का भव्य मंगल प्रवेश बिजुरी नगर में हुआ
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
अनुपपुर /बिजुरी नगर की जैन समाज एवं जैनेत्तर बंधुओं ने पूज्य मुनि संघ का पाद प्रक्षालन कर एवं मंगल आरती कर गाजे-बाजे के साथ भव्य अगवानी की मंदिर में प्रवेश के पश्चात मुनि श्री की पूजन तत्पश्चात आहार चर्या हेतु महाराज श्री के आज की आहार चर्या जैन समाज के बंधुओं के घर में संपन्न हुई मध्यान्ह को पूज्य मुनि श्री के मंगल प्रवचन हुए आज बिजुरी नगर में चिरमिरी मनेंद्रगढ़ कोतमा आसपास के संपूर्ण जैन समाज के लोग ने मुनि के दर्शन करने पधारी मुनि संघ चातुर्मास काल के निष्ठापन के बाद कोतमा से बिहार हुआ मुनिसंघ की पद यात्रा शाश्वत तीर्थ झारखण्ड के गिरिडीह जिले में सम्मेदशिखर की ओर सम्भावना है।