*ग्राम पंचायत लपटा के चौधरी समाज के द्वारा गोंड समाज के ऊपर प्रताड़ित किए जाने कि कलेक्टर से हुई शिकायत*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

ग्राम पंचायत लपटा के चौधरी समाज के द्वारा गोंड समाज के ऊपर प्रताड़ित किए जाने कि कलेक्टर से हुई शिकायत
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/जिला अनूपपुर अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत लपटा के चौधरी समाज के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में गोंड समाज के द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर कार्यवाही करने को लेकर महिला, बच्चे समेत न्याय कि गुहार लगाने शिकायत करने पहुंचे।
प्राप्त जानकारी अनुसार लपटा के भूतपूर्व सरपंच और कुछ लोगों के द्वारा पूरे पंचायत में लोगों को भड़काने और दंगा कराने का कार्य किया जा रहा है।
इससे पूर्व भी दोनों पक्षों में विवाद हुवा था जिसको लेकर थाने में शिकायत की गई थी।
बता दें कि चौधरी समाज के ऊपर जातिवाद को लेकर और महिला समेत बच्चों पर प्रताड़ित कर गोंड समाज लपटा के द्वारा जान से मारने के बारे में भी कहा गया।
बहरहाल कलेक्टर ने तत्काल ही एसडीओपी अनूपपुर और एसडीएम जैतहरी समेत पुलिस अधीक्षक को ग्राम में जाकर शांति का माहौल बनाने और दोनों पक्षों के विवाद को समाप्त करने के आदेश दिए गए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पक्षों में समझौता को लेकर बात चल रही है अब आगे फैसला आने के बाद ही पता चलेगा।
इनका कहना है
दोनो पक्षों के विवाद का मामला सामने आया है कलेक्टर सर के द्वारा एसडीओपी, एसडीएम और पुलिस अधीक्षक को बोल दिया गया है कि पंचायत में जाकर दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करें।
अंजली द्विवेदी
संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर




