जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार एमडीएम टीम द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं मैं चल रहे मध्यान भोजन का किया निरीक्षण
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार एमडीएम टीम द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं मैं चल रहे मध्यान भोजन का किया निरीक्षण
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर के अंतर्गत एमडीएम टीम ने किया स्कूलों का निरीक्षण.
वर्षा ऋतु में मध्यान्ह भोजन बनाने और परोसने के स्थान की साफ-सफाई पर और अधिक ध्यान देने के निर्देश.
जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार एमडीएम टीम द्वारा आज सोमवार को जनपद पंचायत जबलपुर के अंतर्गत पिंडरई, बारहा, नरईनाला, पिपरिया टोला, बरबटी, प्रेमनगर, पड़रिया एवं बिजोरा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शालाओं में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार वितरित किया जा रहा है। साथ ही मध्यान्ह भोजन छात्र-छात्राओं को पर्याप्त मात्रा में दिया जाता है।
भोजन बनाने एवं भोजन परोसने वाले स्थान पर सफाई व्यवस्था भी अच्छी पाई गई ।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम) के अंतर्गत हुए इस निरीक्षण में एमडीएम टीम में पदस्थ टास्क मैनेजर श्रीमती रूपल मिश्रा एवं क्वालिटी मॉनिटर श्रीमती गीता चौहान द्वारा माँ की बगियाँ व्यवस्थित रूप से बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्षा ऋतु के मद्देनजर किचन शेड में बनाये जाने वाले मध्यान्ह भोजन एवं भोजन परोसने वाले स्थान की साफ सफाई पर और अधिक ध्यान के निर्देश दिए गए।




