Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलायुवाराजनीतिराजनीतीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किया अल्टीमेटम*

जिला धौलपुर राजस्थान

*जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला भाजपा ने ज्ञापन देकर दिया अल्टीमेटम*

धौलपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियो एवम जनप्रतिनिधियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष श्रवण वर्मा ने कहा कि जिले हालात खराब है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं।
विधायक शोभारानी कुशवाह ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है ।

जिले में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने कहा कि बाड़ी में आमजन भयभीत हैं। राजनीतिक दबाब में झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। आमजन और कार्यकर्ताओं को धमकाने का कार्य हो रहा है।
वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने राजनेतिक रूप से लोगो को परेशान किया जा रहा है। जिले में आज माफिया राज प्रतीत हो रहा है। पीड़ित व्यक्ति अपनी वेदना प्रशासन तक पहुचाने में भी भयभीत हैं।
पुर्व जिलाप्रमुख पंडित किशन चंद शर्मा ने कहा कि धौलपुर जिला दूसरा पश्चिमी बंगाल बनता जा रहा है। लोगो को झूठे मुकदमो में फसाया जा रहा है।
पूर्व विधायक सुखराम कोली ने बसेड़ी में अभी हाल ही में बसेड़ी में समूहिक दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताया और कार्यवाही की मांग की।
जिलामहामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि जिले में राजनीतिक संरक्षण में अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है।

दलित अत्याचार एवम दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई हैं। प्रशासन ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को नही संम्हाला और कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो मजबूरन भाजपा को आगामी दिनों पर उपखण्ड स्तर पर आंदोलन एवम धरना दे को मजबूर होना पडेगा।
ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, विधायक शोभारानी कुशवाह, पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, पूर्व जिलाप्रमुख पंडित किशन चंद शर्मा, पुर्व विधायक जिलामहामंत्री सुखराम कोली, जिलामहामंत्री सत्येन्द्र पाराशर, जितेंद्र सिंह राजोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य उपेन्द्र कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, कमल पहाड़िया, नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा,आई टी संयोजक हरेन्द्र राव युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र घुरैया, पूर्व अध्यक्ष अजय परमार बॉबी, मुकेश सक्सेना, तुलसीराम कुशवाह, पुरन कुसवाह, शिवम राजावत,सोनू त्रिवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( भरतपुर संभाग से ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र बिधौलिया की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button