*जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया वितरण कार्य का जायजा/पढ़ें पूरी खबर क्या है सच*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया वितरण कार्य का जायजा/पढ़ें पूरी खबर क्या है सच*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 5 जुलाई 2022 को नगरीय_निकाय_निर्वाचन_2022 के प्रथम चरण में शामिल सतना नगर पालिक निगम और चित्रकूट, उचेहरा, कोठी, जैतवारा, बिरसिंहपुर नगर परिषद के मतदान दलों को संबंधित नगरीय मुख्यालय पर प्रातः 7 बजे से मतदान सामग्री का वितरण कर उन्हें निर्धारित वाहनों में बिठाकर मतदान केन्द्र भेजा गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने सबसे पहले प्रातः कोठी पहुंचकर मतदान दलों को सामग्री वितरण कार्य का जायजा लिया। उन्होने मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और विधि-सम्यक चुनाव कराने की शुभकामनायें देते हुये हौसला अफजाई की।
उन्होने मतदान दलो को हिदायत दी कि पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान निष्पक्ष रहें और निष्पक्ष दिखें भी तथा हर कार्यवाही में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। बाद में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक नगर पालिक निगम सतना के मतदान दलों को सामग्री वितरण स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 विद्यालय भी पहुंचे और सामग्री वितरण कार्य का जायजा लिया।
उन्होने मतदान दलों को सामग्री प्राप्त कर लेने के बाद निर्धारित वाहनों से मतदान केन्द्रों के लिये रवाना किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, एसडीएम सिटी नीरज खरे, मास्टर ट्रेनर डॉ बीके गुप्ता भी उपस्थित रहे।




