Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*ग्राम पंचायत चोलना में किया गया तिरंगा रथ यात्रा का भव्य स्वागत*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

ग्राम पंचायत चोलना में किया गया तिरंगा रथ यात्रा का भव्य स्वागत

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ विकास सिंह राठौर

जैतहरी / जिला अनूपपुर के जनपद जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चोलना में तिरंगा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम पंचायत के सचिव रमाकांत तिवारी द्वारा तिरंगा रथ यात्रा की आरती उतारते हुए पूजा कर भारत माता की जय कारे लगाते हुए तिरंगे के सामने नमन किया गया इसी क्रम में पंचायत के सरपंच और रोजगार सहायक भी साथ रहे। बता दें कि पंचायत में रथ यात्रा को लेकर पंचायत के अधिकारी समेत पंचायत के ग्रामीण भी काफी उत्साह वर्धन में दिखे।

इसी क्रम में पंचायत के अन्तर्गत आने वाले विद्यालय के प्राचार्य द्वारा भी साथ निभाते हुए सभी छात्राओं को क्रमानुसार भारत माता और तिरंगे के सम्मान में रथ यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए तिरंगे के साथ भारत माता और तिरंगे के जयकारे के नारे लगाते हुए पूरे रास्ते और ग्राम में तिरंगे के महत्व और उसकी विशेषता को नारे के माध्यम से बता दिया।

सचिव रमाकांत तिवारी,सरपंच,रोजगार सहायक के द्वारा तिरंगा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। तो उनके साथ में साथ मिलाते हुवे बालिकाएं और ग्रामीणों ने भी भारत माता और तिरंगे के सम्मान में अपना पूरा बल दिया।

Related Articles

Back to top button