*हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया “श्रौण महोत्सव”*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया “श्रौण महोत्सव”
श्रौण महोत्सव शहडोल की संस्कृति को करता है प्रदर्शित – कलेक्टर
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/14 जनवरी 2022/
श्रौण महोत्सव शहडोल जिले की संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यह महोत्सव 14 वर्ष पश्चात मनाया गया है। यह महोत्सव हमें आनंद और उल्लास के साथ जीवन जीने का संदेश देता है। बाणसागर बहुत सुंदर पर्यटन स्थल है। यहाँ का गहरा नीला पानी समंदर जैसा है। ऐसा दृश्य देखने को शहरवासी तरसते हैं। आज शहडोल में बाणसागर का विशेष स्थान है। कलेक्टर वंदना वैद्य आज बाणसागर में आयोजित श्रौण महोत्सव को संबोधित कर रही थी।

कलेक्टर ने कहा कि बाणभट्ट की तपोस्थली, सोनभद्र का तट स्थल, राजा विराट का जिले में स्थित बाणसागर के तट पर श्रौण महोत्सव में साक्षी होकर प्रसन्नता का अनुभव कर रही हूं। हमारी जनजातीय संस्कृति, सभ्यता एवं परंपरा इस महोत्सव में देखने को मिली है, जो बहुत ही आनंददायक है। इस दौरान कलेक्टर ने सभी को श्रौण महोत्सव एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

श्रौण महोत्सव का आयोजन कलेक्टर वंदना वैद्य के पहल पर बाणसागर में किया गया। जिसका शुभारंभ कलेक्टर वंदना वैद्य ने भारत माता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत, चित्रकला एवं रंगोली का प्रदर्शन किया गया। जिस का निरीक्षण कलेक्टर वंदना वैध ने किया तथा छात्र-छात्राओं के प्रतिभाओं का प्रशंसा किया। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें के कवियों ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित गान का गायन किया।


श्रौण महोत्सव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी नरेंद्र सिंह धुर्वे, तहसीलदार अभयानंद शर्मा एवं वेदवती सिंह सहित अन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




