Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भरतपुर में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का ज्ञापन

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

भरतपुर में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का ज्ञापन

मशीनों से खनन, ओवरलोड परिवहन और NGT नियमों के उल्लंघन का आरोप

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ राज्य एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड में कथित अवैध रेत उत्खनन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए भरतपुर के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घटई, मलकडोल, हरचोका सहित अन्य पंचायतों में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण का आरोप लगाया गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि संबंधित ग्राम पंचायतों को केवल मैनुअल (हाथ से) रेत उत्खनन की स्वीकृति दी गई है, लेकिन इसके विपरीत भारी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। नदियों के भीतर जेसीबी और पोकलेन मशीनों के उपयोग का आरोप है, जो स्वीकृति की शर्तों के विरुद्ध बताया जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के नियमों की अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से रेत निकासी की जा रही है। बड़े ट्रक, डंपर और हाईवा में ओवरलोड रेत भरकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक परिवहन किया जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व हानि हो रही है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है। जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है तथा जलीय जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है।

इस संबंध में कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा एवं भरतपुर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य व आम आदमी पार्टी की नेत्री सुखमंती सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध उत्खनन पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में मांग की गई है कि अवैध रूप से संचालित रेत उत्खनन को तत्काल बंद कराया जाए, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा खदानों का संचालन नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

फिलहाल प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

ज्ञापन सौंपते समय मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रानी तिवारी, राम सुजान मिश्रा, रज्जू सिंह, नारायण बैगा, गजरूप सिंह वालंद, लखन सिंह मराबी, राजपाल अगरिया, जीतराम, रामा यादव, संत कुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट

1. सुखमंती सिंह, जिला पंचायत सदस्य, भरतपुर
2. रमाशंकर मिश्रा, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
3.

Related Articles

Back to top button