Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

थाना स्लीमनाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य (नाबालिक) बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले (आरोपी) को (24 घंटे) के अंदर किया गिरफ्तार

कटनी जिला मध्यप्रदेश

थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने (नाबालिक) बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले (आरोपी) को (24 घंटे) के अंदर किया गिरफ्तार

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत स्लीमनाबाद थाने में बेबस लाचार नाबालिक पीडिता ने पहुंच आरोपी सोनू यादव निवासी भगनवारा के ऊपर गलत काम करने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करवाई,
जिस पर स्लीमनाबाद पुलिस ने आरोपी सोनू यादव के ऊपर धारा 376,376 (3) 323,506 भादवि ¾ पाक्सो एक्ट 3(2)v 3(1) w(ii) sc/st act. का मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया है

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के सख्त निर्देशन और स्‍लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर की अनोखी रणनीति से फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सुझाव स्लीमनाबाद थाना प्रभारी नितिन कमल को दिए हैं

थाना प्रभारी नितिन कमल ने तत्काल एक टीम का गठित कर आरोपी की तलाश जारी कर दी, और 24 घंटे के अंदर नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले सोनू यादव पिता कमलेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी भगनवारा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करते हुए, आरोपी सोनू यादव को माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया जहां से ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया , ,

इस सफलता को हासिल करने में थाना प्रभारी नितिन कमल, सब इंस्पेक्टर नेहा मौर्य, महिला आरक्षक नेहा भट्ट, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला, तेज प्रकाश, आरक्षक मनीष, राजा, सोने सिंह, रजनीश, आंचल, बृजेश, की सराहनीय भूमिका रही
इस मामले को लेकर स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने क्या कुछ कहा सुनिए

Related Articles

Back to top button