*मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में व्यवस्था बनाने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने कार्यपालिक दंडाधिकारियों की लगाई ड्यूटी*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में व्यवस्था बनाने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने कार्यपालिक दंडाधिकारियों की लगाई ड्यूटी*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में 28 जनवरी 2022/को मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan के शनिवार 29 जनवरी को सतना जिले के नागौद तहसील के ग्राम दुर्गापुर में निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने सुरक्षा एवं कार्यक्रम व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिये कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार उपखंड मजिस्ट्रेट रघुराजनगर (ग्रामीण) सुरेश कुमार गुप्ता की ड्यूटी हैलीपैड नागौद में, उपखंड मजिस्ट्रेट उचेहरा हेमकरण धुर्वे और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आशुतोष मिश्रा की ड्यूटी नागौद पैलेस, उपखंड मजिस्ट्रेट रामपुर बघेलान सुधीर कुमार बेक की ड्यूटी हैलीपैड दुर्गापुर, उपखंड मजिस्ट्रेट मझगवां पीएस त्रिपाठी और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ईश्वर प्रधान की ड्यूटी हितग्राही सम्मेलन स्थल दुर्गापुर में लगाई गई है।
इसी प्रकार ग्राम दुर्गापुर में सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी उपखंड मजिस्ट्रेट नागौद धीरेन्द्र सिंह और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट हिमांशु भलावी को बनाया गया है। ग्राम दुर्गापुर के कार्यक्रम में मंच के सामने दायें तरफ कार्यालिक मजिस्ट्रेट उचेहरा अजयराज सिंह, मंच के सामने बायें तरफ कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैतवारा अजीत तिवारी तथा ग्राम दुर्गापुर में कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नागौद रमेश कोल की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अनुराग वर्मा ने संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था पर नियंत्रण के लिये अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट राजेश शाही (मो.नं. 7000705782) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन (मो.नं. 9425379562) शांति एवं कानून व्यवस्था बनायें रखने में सहयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने ड्यूटी मै तैनात किये गये कार्यपालिक दंडाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दायित्वों के निर्वहन के लिये नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।