Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

कुंवारपुर में युवा शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, जैतपुर टीम बनी विजेता

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

## कुंवारपुर में युवा शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, जैतपुर टीम बनी विजेता

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला अंतर्गत भरतपुर विकासखंड की उप तहसील ग्राम पंचायत कुंवारपुर में आयोजित युवा शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मैच खाम्हीडोल और जैतपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

रोमांचक रहा मुकाबला

फाइनल मैच 12 ओवर का खेला गया। खाम्हीडोल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 135 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जैतपुर की युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर 4 गेंद में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुखमंती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी मनमोहन सांधे, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लीलावती, उपसरपंच रामाश्रय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती सुखमंती सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम जैतपुर को ₹15,000 नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम खाम्हीडोल को ₹7,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

19 टीमों ने लिया भाग

युवा शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में उपसरपंच रामाश्रय पांडेय ने सभी ग्रामवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सफल प्रयास साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button