Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/डोला

रामनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी आर.के.बैश ने बताया कि 28 फरवरी को फरियादी जमुना प्रसाद केवट पिता भीम सेन केवट उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हर्री थाना रामनगर के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई की उसकी नाबालिग लडकी 27.02.23 को सुबह 10.00 बजे स्कूल जाने को कहकर घर से निकली थी जो शाम 06.00 बजे तक वापस घर नही आई ।शिकायत पर धारा 363 ता. हि. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

रामनगर पुलिस द्वारा अपहृता की पता तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को महज 02 घण्टे में विकास कुमार केवट पिता ओमप्रकाश केवट निवासी कोरजा बिजुरी के घर से दस्तयाब किया गया तथा विकास कुमार केवट के द्वारा अपहृता को शादी का झांसा देकर अपहृत कर ले गया जिस पर आरोपी विकाश कुमार केवट पिता ओमप्रकाश केवट निवासी कोरजा बिजुरी को 01 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया व अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

एक के बाद एक कार्यवाही जारी

वही दूसरी कार्यवाही 01 मार्च को रामनगर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर स्टेडियम तिराहा राजनगर, झिरिया टोला में आरोपी गोपाल प्रसाद पिता रामशरण प्रसाद उम्र 60 वर्ष निवासी सीधी दफाई राजनगर, अशोक साहू पिता अम्बिका साहू निवासी झिरिया टोला तथा आरोपी विजय कुमार केवट पिता सुरेश केवट निवासी फुलकोना के द्वारा अवैध शराब बिक्री करते पाया गया तथा आरोपीगणो के पास से कुल देशी प्लेन मदिरा शराब 46 पाव व अंग्रेजी शराब 04 पाव कुल करीबन 10 लीटर कुल कीमती 3200 रूपये जप्त किया गया व 03 आरोपीगण के विरूद्ध धारा 34ए आबकारी एक्ट का कायम किया गया।

वही तीसरी कार्यवाही 02 मार्च को रामनगर पुलिस के द्वारा धारा 294, 323, 506,34 ता. हि. के 08 वर्षों से फरार स्थाई वारन्टी सुभान कोल पिता जगरनाथ कोल उम्र 34 वर्ष निवासी सीधी दफाई राजनगर एवं प्रकरण क्रमांक 984/22 अपराध क्र० 283/22 धारा 294,323, 506,34 ता. हि. के 01 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारन्टी रहीम एक्का पिता अजय एक्का उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम न्यू डोला एवं गिरफ्तारी वारन्टी अर्जुन कोल पिता जियालाल कोल उम्र 31 वर्ष निवासी न्यू डोला तथा प्रकरण क्रमांक 518 / 21 अपराध क्र० 110/21 धारा 498ए, 323, 506 ता.हि. के 01 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारन्टी राजेश कुमार पनिका पिता शिवलाल पनिका उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम निमहा हाल ऊरा को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।
इस प्रकार 01 स्थाई वारन्ट व 03 गिरफ्तारी वारन्ट तामील किया गया।

Related Articles

Back to top button