*स्वच्छता संकल्प पखवाड़ा के तहत नगर परिषद बनगवा में निकाली गई रैली लोगों को किया गया वैक्सीनेशन के लिए जागरूक*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

स्वच्छता संकल्प पखवाड़ा के तहत नगर परिषद बनगवा में निकाली गई रैली लोगों को किया गया वैक्सीनेशन के लिए जागरूक
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
स्वच्छ व सुंदर नगर परिषद बनाने के लिए मुख्य नगर परिषद अधिकारी
बंनगवा सीएमओं राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा के अगुवाई में 16 दिसम्बर को स्वछता संकल्प पखवाड़ा के तहत नगर परिषद क्षेत्र में रैली निकाल कर स्वछता के लिए समस्त लोगो को प्रेरित किया गया साथ ही कचरों को कूड़ेदान में ही फेकने की सलाह दी गई।
कोरोनावायरस के तीसरी लहर का अंदेशा मिलते ही सरकार द्वारा इस वायरस पर रोक लगाने के लिए विद्यालयों को 50% में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही शासकीय कार्यालय में कोविड की गाईड लाईन के साथ कार्य करने की अनुमति दी गई है वही इस महामारी पर रोक लगाने के लिए वैक्सीनेशन का महाअभियान भी चलाया जा रहा है जिस पर 16 दिसंबर को होने वाले महाअभियान को पूरा करने के लिए मुख्य नगर परिषद बंनगवा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा व कर्मचारियों द्वारा रैली निकाल लोगों को स्वच्छता व वैक्सीनेशन के लिए परिषद के समस्त वार्डों में जाकर जागरूक किया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाल किया गया जागरूक
मुख्य नगर परिषद अधिकारी बंनगवा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई वार्ड के गलियों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया साथ ही लोगों से स्वच्छता अपनाने का आह्वान भी सीएमओं द्वारा किया गया स्वच्छता ही जीवन है
गंदगी हमें बीमारियों की ओर ले जाती है प्रधानमंत्री ने हमारे देश को स्वच्छ रखने का जो वीणा उठाया है वे चाहते हैं कि अन्य देशों की तरह हमारा देश भी स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे लेकिन यह तभी संभव है जब हम सभी लोग सफाई का वीणा उठाएंगे।सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा-कचरा न डाले यदि हम अपने आस-पास सफाई रखने लगें तो पूरा नगर स्वच्छ हो जाएगा।
नगर परिषद को स्वच्छ बनाने में सभी की हो भूमिका
सीएमओं द्वारा बताया गया स्वच्छता हम सभी का सामाजिक दायित्व है कूड़े को खुले में न फेंके पालीथिन का प्रयोग न करें नगर परिषद का हर एक नागरिक कम से कम एक पौधे जरूर लगाएं साथ ही उन्होंने स्वच्छता एप डाउनलोड कर फीडबैक दर्ज करने का आह्वान भी किया कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने शहर को नंबर एक पर लाने में सभी का सहयोग जरूरी है।




