Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*धौलपुर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस टीम के द्वारा डकैत केशव गुर्जर की तलाश में चम्बल के बीहड़ पहाड़ पर चप्पे-चप्पे में चल रही है तलाश*

धौलपुर जिला राजस्थान

*धौलपुर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस टीम के साथ डकैत केशव गुर्जर की तलाश में चम्बल के बीहड़ पहाड़ में चप्पे-चप्पे में चल रही है तलाश*

पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है| आज पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने ईनामी डकैतों की धरपकड़ के लिए चम्बल के बीहड़ों में सघन सर्च अभियान चलाया।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में ईनामी डकैतों केशव गुर्जर सहित अन्य वांछित ईनामी बदमाशों की तलाश के लिए ईआरटी टीम भरतपुर, क्यूआरटी टीम, डीएसटी टीम, सुमन कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना मनियां, योगेन्द्र सिंह उप पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी मय जाप्ता, परमजीत सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सैंपऊ मय जाप्ता, लाखन सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसेडी मय जाप्ता ने चम्बल के बीहड़ों में सघन सर्च अभियान चलाया।

संयुक्त आपरेशन के दौरान चम्बल के बीहड़ में चप्पे-चप्पे पर सघन सर्चिंग की गई| सर्च अभियान के दौरान जोगनी का पहाड़, छज्जेबाई, मोतीकोटरा, मनाखुरी, सोने का गुर्जा, टपुआ, सायपुर, मगजीपुरा, बनवारी का अड्डा, भोलापुरा, चन्दीलपुरा के जंगलों सहित आस-पास के बीहड़ों में भी सघन सर्च अभियान चलाया।

सर्च अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने पुलिस कर्मियों को मोटिवेट करते हुए ड्यूटी के दौरान पूरे उत्साह, लग्न व जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया|

*भरतपुर संभाग की ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र बिधौलिया की रिपोर्ट*

Related Articles

Back to top button