Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*किल कोरोना अभियान के तहत सेक्टर सी- में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ पूर्ण*

डोला जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

किल कोरोना अभियान के तहत सेक्टर सी- में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ पूर्ण

संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट

डोला– कोरोना वालेंटियर एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए चलित स्वास्थ्य परीक्षण व किल करोना अभियान के तहत नगर परिषद डोला द्वारा 7 मई से कोरोना वालेंटियर एवं आम नागरिकों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु सतर्कता बरतने एवं जागरूक कर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उद्देश्य से डोला नगर परिषद सेक्टर-सी के ऑगनवाडी केन्द्र क्रमांक 277 व 147 के ऑगनवाडी कार्यकर्ता सविता देवी व मालती पनिका एवं आशा कार्यकर्ता सावित्री दुबे द्वारा वार्ड क्रमांक 13,14 व 15 का सर्वे महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा किया गया जिसमें नगर परिषद डोला के आकाश शुक्ला एवं रामजीत शुक्ला उपस्थित रहे

 

 

इनके द्वारा तीनों वार्ड के कुल घरों की संख्या 344 के साथ ही 1573 लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिसमें 7 पॉजीटिव व्यक्तियों व अन्य 26 जो सर्दी खांसी से पीड़ित उनके के घरों के समस्त लोगों का थर्मल स्कैनिंग व टेम्परेचर चेक किया गया साथ ही नगर परिषद में बात कर सैनिटाइजर करते हुए जरूरत मंद लोगों को कोरोना मेडिकल किट भी प्रदान किया जा रहा है।

डोर टू डोर जनसंपर्क कर कर किया गया परीक्षण

मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई के आदेश से व राजकिशोर शर्मा के मार्गदर्शन में नगर परिषद डोला के सेक्टर- सी वार्ड क्रमांक 13,14,15 तक स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशाकार्यकर्ता व नगर परिषद के कर्मचारी के साथ ही नगर परिषद डोला की टीम द्वारा वार्डों में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर कोरोना टीकाकरण की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अन्य लोगों को भी टीकाकरण लगवाने की समझाइश दी जा रही है
कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि हमारी पहली प्राथमिकता हमारे कोरोना वालेंटियर सहित नगर के आम जनता को वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा देने की है।

Related Articles

Back to top button