Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जमथान पंचायत में भ्रष्टाचारियों की खुली पोल: 15 वें वित्तीय राशि का बंदरबांट, शासकीय ज़मीन पर अतिक्रमण

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जमथान पंचायत में भ्रष्टाचारियों की खुली पोल: 15 वें वित्तीय राशि का बंदरबांट, शासकीय ज़मीन पर अतिक्रमण

(पढ़िए जिला मनेंद्रगढ़ ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ राज्य जिला एमसीबी भरतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथान में 15 वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि की भारी अनियमितताओं की खबरें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर पैसों की बंदरबांट की गई है, जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत की अधिकांश शासकीय भूमि पर आज भी अतिक्रमण बना हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन और सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

इससे साफ ज़ाहिर होता है कि पंचायत और प्रशासन की मिलीभगत से इन मामलों को दबाया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पंचायत कार्यालय में जो भी कार्यवाही की जाती है, वह महज दिखावे की होती है।

वास्तविक रूप से न तो कोई सुधार दिखाई देता है और न ही किसी दोषी पर कार्रवाई होती है।

डबल इंजन की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार की घटनाएं और भी खुलकर सामने आने लगी हैं, लेकिन प्रशासन मौन धारण किए हुए है।

Related Articles

Back to top button