Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कोरोना में लोगो की बचाने के लिए कोई दे रहा एम्बुलेंस, तो कोई दे रहा ऑक्सीजन सिलेंडर*

तहसील कोतमा जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

कोरोना में लोगो की बचाने कोई दे रहा एम्बुलेंस, तो कोई दे रहा ऑक्सीजन सिलेंडर

अनूपपुर/कोतमा

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों के द्वारा लोगों की जान बचाने के लिए जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था में जुट गए हैं वही नगर के पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के द्वारा अपनी निजी एंबुलेंस को जिला कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के माध्यम से 22 अप्रैल को एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई के माध्यम से सौपते हुए कहां की मेरे क्षेत्र के लोगों को इस महामारी के दौर में संसाधन की कमी ना हो और लोगों को त्वरित आवागमन की सुविधा मिल सके जिससे मरीज को स्वास्थ्य केंद्र तक तत्काल लाया जा सके इसके लिए मैंने अपनी निजी एंबुलेंस को प्रशासन के माध्यम से आज जनता को सौंप दिया हूं उन्होंने यह भी कहा कि इस महामारी के दौर में मेरे लायक जो भी सहयोग होगा मैं आधी रात को जनता की सेवा के लिए तैयार खड़ा मिलूंगा ।

कोतमा नगर विकास मंच के अध्यक्ष अख्तर हुसैन बोहरा ने बताया कि जिस तरह से वर्तमान में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है जिसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ रही है इसके लिए नगर विकास मंच के सदस्यों के द्वारा आपस में राशि जुटा ते हुए 5 से 10 सिलेंडरों की व्यवस्था करने की पहल की जा रही है जिससे नगर सहित क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी ना हो बोहरा ने बताया कि जल्द ही नगर विकास मंच के द्वारा 5 से 10 सिलेंडरों की व्यवस्था कर दी जाएगी जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को जान ना गवानी न पड़े । कोतमा विधायक सुनील सराफ के द्वारा भी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अपने कार्यालय में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है उन्होंने बताया कि जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है और लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण जान गंवानी पड़ रही है उन्होंने बताया कि विगत दिनों उनके विधानसभा क्षेत्र के एक 38 वर्षीय युवक की जान मेडिकल कॉलेज शहडोल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण चली गई जिससे वे दुखी होकर अपने कार्यालय में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करवाई है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिस किसी को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो वह उनसे संपर्क कर उनके कार्यालय से ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर सकता है।

Related Articles

Back to top button