Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*19 दिसंबर से बिजुरी में होगा NPL सीजन 2 का आगाज*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

19 दिसंबर से बिजुरी में होगा NPL सीजन 2 का आगाज

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/बिजुरी

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 दिसंबर से बिजुरी नगर पालिका वार्ड नं 4 स्थित राजीव रतन गांधी खेल मैदान में 8 दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाना है जिसमें खेल में रुचि रखने वाले युवाओं के प्रतिभा बिखेरने का सुनहरा मौका है जिसमें नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग वार्ड की टीम अपने अपने प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेंगी विगत वर्ष भी सफलतापूर्वक बिजुरी नगर पालिका द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न करवाया गया था जिससे नगर पालिका क्षेत्र के युवाओं के प्रतिभा का जौहर नगर के साथ ही आसपास क्षेत्र के लोगों ने लुफ्त उठाया था।

नगर पालिका बिजुरी की 15 वार्ड से 16 टीमों का किया गया चयन

नगर पालिका बिजुरी के 15 वार्डो से 16 टीम NPL क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने अपनी खेल प्रतिभा से अपना जौहर बिखेरेगी 12 ओवर के मैचों में प्रत्येक गेंद पर रोमांच और संशय लगातार बना रहता है जिससे नगर के खेल प्रेमियों का मनोरंजन के साथ-साथ नगर की उभरती प्रतिभाओं को भी एक मंच मिल रहा है जिससे कि नगर में खेल के प्रति भावना और तेजी से बढ़ रही है ज्यादा से ज्यादा लोग नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे टेनिस बॉल टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है सभी वार्ड पार्षद अपनी टीमों को तैयार कर सुनिश्चित दिनांक में अपने अपने प्रतिद्वंद्वी से खेल एवं प्रतिभा का लोहा लेने के लिए तैयार है।

विजेता टीम को 1 लाख व मैन ऑफ द सीरीज के रूप में बाइक का इनाम

बिजुरी नगर पालिका द्वारा आयोजन किए जाने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 टीमों के लीग मैच के बाद फाइनल में खेली हुई दो टीमों के मैच में विजेता होने वाली टीम को क्रिकेट विनर प्राईज मनी के तौर पर 1 लाख का प्राईज व उपविजेता को 50 हजार रुपये की राशि तय किया गया साथ ही पूरे टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ी को अनेको उपहार व मैन ऑफ द सीरीज के रूप में बाइक इनाम स्वरूप भेंट किया जाएगा।

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन 2 को लेकर उत्सुक युवा

बिजुरी नगर पालिका द्वारा सुनिश्चित किए गए क्रिकेट टूर्नामेंट की खबर मिलते ही बिजुरी नगर पालिका के युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है नगर के प्रत्येक युवा टीम में अपनी जगह बनाने और अपने क्षेत्र के युवाओं को खेलते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहा है वही नगर की जनता ने बिजुरी नगर पालिका द्वारा आयोजित किए

जाने वाले इस टूर्नामेंट की सराहना करते हुए नगर परिषद इस निर्णय को बधाई का पात्र बता रही है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस तरह के खेल का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए जिससे कि हमारे क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखर कर सामने आए और लोगों की रुचि भी खेल की तरफ बढ़ती जाए।

16 तारीख पंजीयन की अंतिम तिथी 7 स्थानिया व 4 बाहरी खिलाड़ी प्रतियोगिता में होंगे शामिल

पूरे क्रिकेट टीम में 7 स्थानिया खिलाड़ी एक वार्ड के और 4 आमंत्रित अतिथि खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे और साथ ही सबकी फ़ोटो और आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी पंजीयन के लिए वार्ड पार्षद द्वारा आयोजक क्रिकेट क्लब के समक्ष अंतिम तिथि 16 दिसंबर तक जमा करना अनिवार्य होगा पूरे प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी ड्रेस कोड में उपस्थित होंगे।

विजेता टीम पुनः विजेता होने के तैयारी में जुटी

नगर पालिका बिजुरी के वार्ड नं 4 में आयोजित एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पूर्व विजेता टीम वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद पिंटू आशा रजक द्वारा बताया गया कि हमारी टीम लगातार प्रैक्टिस पर है व हमारे स्थानीय खिलाड़ी जिनका पूर्व में अच्छा प्रदर्शन था जिससे हम एनपीएल कप को अपने नाम किए थे।

Related Articles

Back to top button