Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*लापता दोनो बच्चो का शव जोड़ा तालाब में तैरता हुआ मिला, जांच में जुटी पुलिस*

बिजुरी जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

लापता दोनो बच्चो का शव जोड़ा तालाब में तैरता हुआ मिला, जांच में जुटी पुलिस

संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से

अनूपपुर/बिजुरी

अनुपपर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत कुरजा कालरी में 3 जुलाई 2021 को कुरजा ग्राम में प्रातः 10 बजे घर से निकले बच्चों के शाम तक वापस नहीं आने से, देर रात तक पुलिस प्रशासन द्वारा खोजबीन कराई गई लेकिन बच्चे नहीं मिले। आज प्रातः 6 बजे दोनों बच्चे जोड़ा तालाब में डूबे और मृत पाए गए।

जानकारी के अनुसार केवट परिवार के दो चचेरे भाई आर्यन केवट उम्र 8 वर्ष पिता धनराज केवट व रेहान केवट उम्र 4 वर्ष पिता राघव केवट कल सुबह 9 से लापता थे। जिसकी सूचना बिजुरी थाने में दी गयी थी। व सोशल मीडिया व्हाट्सअप के माध्यम से बच्चो के गुमसुदगी की जानकारी भी वायरल हुई थी। परिजन कल पूरा दिन बच्चों को तलाश किये मगर कहीं पता नही चला था। दिन रविवार दिनांक 4 जुलाई 2021 को सुबह दोनों बच्चों का शव कुरजा से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित मंदिर के पीछे जोड़ा तालाब में मिला।

थाना एवं अन्य जगह से घटना के विषय मे प्राप्त जानकारी अनुसार कल दोनों बच्चे भैंस के पड़ा के साथ खेल रहे थे। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सम्भवतः कल दोनों बच्चे भैंस के पड़ा ऊपर बैठकर पड़ा के साथ तालाब की ओर गए होंगे। व गहरे पानी मे जाने के कारण या भैंस के पड़ा के पानी मे लेट जाने के कारण बच्चे डूब गए होंगे। आज सुबह तालाब में शव उतराता दिखा जिसकी सूचना थाने में प्राप्त हुई है। तालाब से शव निकाल कर मर्ग कायम कर पँचनामा उपरांत पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच बिजुरी पुलिस कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले का पर्दाफाश हो पायेगा।

Related Articles

Back to top button