Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सतना जिला में लगाया गया 10 दिन का कोरोना कर्फ्यू, 16 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दिखेगा इसका असर*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*सतना जिला में लगाया गया 10 दिन का कोरोना कर्फ्यू, 16 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दिखेगा इसका असर*

💥 *जनता की आवाज* 💥

*राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ – हलचल आज की*

*सतना :-* पूरे भारत देश में चल रही इस कोरोना महामारी के चिंताजनक परिणाम के चलते देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। कोरोना की इस महामारी से मध्यप्रदेश भी भारी मात्रा में ग्रसित है जिसके चलते इसके कई क्षेत्रों में लॉकडाउन का ऐलान भी कर दिया गया है। वह सतना जिला के आसपास के जिले जैसे पन्ना,रीवा एवं कटनी में कोरोना कर्फ्यू का आगाज हो चुका था परंतु काफी समय का इंतजार करने के बाद आज सतना जिले में भी कोरोना कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल की अध्यक्षता में सतना कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित एक मीटिंग में यह घोषित किया गया कि 16 अप्रैल की शाम 6:00 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक आवश्यक गतिविधियों में छूट के साथ संपूर्ण जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इसमें आवश्यक चीजों की खरीद के लिए 12:00 बजे तक का समय मिलेगा एवं दोपहर के 12:00 बजे के बाद कोरोना कर्फ्यू शुरू हो जाएगा।

सतना कलेक्ट्रेट में आयोजित इस मीटिंग में सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया, सतना एसपी धर्मवीर सिंह यादव, सतना सांसद गणेश सिंह, एवं कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी शामिल रहे। मीटिंग की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने की।

Related Articles

Back to top button