*छोटेलाल ने बकरा एवं बकरी पालन को बनाया लाभ का धंधा*
जिला शहडोल मध्य प्रदेश

खुशियों की दास्तां
==========
छोटेलाल ने बकरा एवं बकरी पालन को बनाया लाभ का धंधा
शहडोल / छोटेलाल चैधरी पिता पुरूचुल चैधरी निवासी ग्राम कटकोना ब्लाक बुढार जिला शहडोल जो एक साधारण किसान है।चैधरी बताते हैं कि, कृषि के साथ-साथ 6 देशी नस्ल की बकरी पालन का व्यवसाय कर के बडी मुश्किल से परिवार चल रहा था। पशुपालन विभाग के द्वारा ग्राम कटकोना मे पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुझे पशुपालन विभाग के अधिकारियो ने उन्नत नस्ल के बकरा प्रदाय योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे मुझे बताया गया कि, उन्नत नस्ल के बकरा से आपकी देशी बकरी गाभिन होगी, तो इससे प्राप्त सन्तति हष्ट-पुष्ट, रोग प्रतिरोधक क्षमता से युक्त तथा मादा से दुग्ध उत्पादन 2 लीटर प्रतिदिन एवं नर का मांस उत्पादन अधिक होगा। जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। तब मैं इस योजना से प्राभावित होकर पशुपालन विभाग से उन्नत नस्ल के बकरा प्रदाय योजना हेतु आवेदन किया। विभाग द्वारा उन्नत नस्ल का जमुनापारी नर बकरा प्रदाय किया गया। प्रदाय के बाद समय-समय पर उक्त बकरे का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण विभाग द्वारा कराया गया। एक से तीन वर्ष में नई सन्तति तैयार हुई, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ गया तथा बकरों को बाजार मे बेच कर आर्थिक स्थिति मे सुधार हुआ। अब मैं अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छी तरह से कर पा रहा हूं और पशु पालन विभाग एवं शासन द्वारा संचालित उन्नत नस्ल के बकरा प्रदाय योजना द्वारा मेरे सपने धीरे-धीरे सकार हो रहे है तथा यह योजना मेरे लिए बरदान साबित हो रही है।




