*भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने शिवराज सरकार के स्वर्णिम 1 साल पर उपलब्धिया गिनाई*
जिला सिंगरौली मध्य-प्रदेश

*भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने शिवराज सरकार के स्वर्णिम 1 साल पर गिनाई उपलब्धिया*
*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश को बीमारू राज्य से बनाया स्वर्णिम मध्यप्रदेश: कांतदेव*
*भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता*
*सिंगरौली।* भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 1 साल पूरा करने पर स्वर्णिम 1 साल करार देते हुए उपलब्धिया गिनाई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ ने झूठ बोल कर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई, किसानों का कर्जा भी माफ नहीं किया, कांग्रेस के लोग अवैध खनन में संलिप्त हो गए। प्रदेश में माफिया राज चलने लगा।
कमलनाथ अपने अहंकार में डूब गए। उनके पार्टी के नेता ही सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाने लगे। सिंधिया जी को भी चुनौती दी, जिससे वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में आ गए।उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मीसा बन्दियों की पेंसन बन्द कर दी। गरीबों के संबल योजना को भी बंद कर उनके हक मारने का पाप किया।
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का लाभ भी नहीं देने दिया। मध्यप्रदेश से किसानों की सूची तक नहीं भेजने दी।
*1 साल के स्वर्णिम कार्यकाल पर 3 दिवसीय कार्यक्रम*
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस के कमलनाथ सरकार के 15 महिने बनाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वर्णिम 1साल के उपलक्ष्य में 23 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
23 मार्च को दोपहर 11 बजे सायरन बजेगा, जो जहा रहेगा वही से मास्क लगाने का संकल्प लेगा।और उसी दिन कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्राम पंचायत एवं वार्ड में विकास कार्यों का नारियल तोड़ कर भूमि पूजन करेंगे।
व मास्क लगाओ अभियान चलाएंगे। 24 मार्च को विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा। 25 मार्च को गरीबों को योजनाओं की जानकारी व मास्क लगाने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा।
*बायपास व नलजल योजना शीघ: रामलल्लू*
इस मौके पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने बताया कि सिंगरौली में परसौना पचौर बायपास और हर घर मे नलजल योजना का लाभ के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। लोगों को इसका लाभ शीघ्र ही मिलने लगेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल ने भी कोरोना से बचाव के लिए सोसल डिस्टेंसिंग, मास्क और बार बार हाथ धोते रहने की अपील की है।
इस दौरान नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा एवं विन्ध्यनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भारतेन्दु पाण्डेय मौजूद रहे।