Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला आबकारी विभाग ने अब तक 36.82 लाख रुपए की अवैध शराब की जप्त

रीवा जिला मध्य प्रदेश

जिला आबकारी विभाग ने अब तक 36.82 लाख रुपए की अवैध शराब की जप्त

(पढिए जिला रीवा संभागीय ब्यूरो चीफ गीता ओझा की सच्ची खबरें)

विधानसभा निर्वाचन में आवंछित गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही जारी

मध्य प्रदेश जिला रीवा में विधानसभा निर्वाचन कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आवंछित गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए जिले भर में नाके स्थापित करके वाहनों की जाँच की जा रही है।

आबकारी विभाग द्वारा वाहनों की जाँच तथा अवैध शराब के संबंध में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही करके निर्वाचन की आचार संहिता लगने की तिथि 9 अक्टूबर से अब तक 169 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन ने बताया कि अब तक 1016.17 लीटर अवैध शराब तथा 23 हजार 300 किलोग्राम महुआ लाहन आबकारी विभाग द्वारा जब्त किया गया है।

इसकी कुल कीमत 25 लाख 97 हजार 578 रुपए है। लाइसेंसशुदा दुकानों से भी शराब की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आबकारी विभाग के दल पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार जाँच करने एवं अवैध शराब की जब्ती की कार्यवाही कर रहे हैं।

इसी अवधि में पुलिस विभाग द्वारा भी लगातार कार्यवाही करके कुल 10 लाख 85 हजार 215 रुपए की अवैध शराब तथा महुआ लाहन जब्त किया गया है। इसमें 3534 लीटर अवैध शराब तथा 3075 लीटर महुआ लाहन जब्त किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button