Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*छतीसगढ कोरिया जिला में नीलगाय का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बांकी आरोपियों पुलिस रही हैं तलाश*

कोरिया जिला छत्तीसगढ़

*छतीसगढ कोरिया नीलगाय का शिकार करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए, बाकी की तलाश जारी……..*
– दिसंबर 31, 2020
नीलगाय का शिकार करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए, बाकी की तलाश जारी…….
पार्क वनविभाग के अमले ने नीलगाय का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नीलगाय का चार किलो मांस भी जब्त किया गया है। सभी आरोपी गुरुघासीदास पार्क क्षेत्र में शिकार किए थे।

वनविभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग शाम सात बजे मुखबिर से सूचना मिला कि मोटसाइकिल से कुछ लोग नील गाय का शिकार कर मांस ले जा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को 4 किलो नील गाय के मांस के साथ पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पार्क वनविभाग के कर्मचारियों को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुई थी। इस आधार पर आरोपियों को नील गाय के मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। सूचना के बाद से वन अमला सतर्क हो गया था। वन संपदा को सुरक्षित रखने के लिए वनांचल के ग्रामीणों में भी जागरूकता आई है। वहीं कई बार ग्रामीण बगैर नाम बताए ही सूचना देते हैं। इस तरह ग्रामीणों का सहयोग भी सराहनीय है।

पार्क वन विभाग के अमले ने नंदलाल बैगा, देवलाल बैगा, प्रकाश कुमार बैगा, गिरफ्तार को किया है। बाकी फरार आरोपियों कि तलाश की जा रही है।
इस संबंध में पार्क परिक्षेत्र अधिकारी नोखे लाल यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात के स्थान का जायजा लेते हुए नील गाय के अवशेषों को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(20), धारा 9,39(ब),44(1)अ(V),51,(1),52, एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (झ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। अब और शिकार में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान वन संचालक रामा कृष्णन वाय उपसंचालक जे केरकेट्टा के मार्ग दर्शन में भूपेंद्र यादव, अरुण कुमार मिश्रा, राम सूरत रजक, नमृतम कुजूर, प्रमिला तिर्की सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ कोरिया जिला से ब्यूरो चीफ नगेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button