*भाजपा सरकार क्यों चिन्हित लोगों को देती है न्याय और एक छोटी सी शिकायत पर गरीबों पर करती है अन्याय*
कटनी जिला मध्य प्रदेश

*भाजपा सरकार क्यों चिन्हित लोगों को देती है न्याय और एक छोटी सी शिकायत पर गरीबों पर करती है अन्याय*
(पढ़िए जिला कटनी क्राइम ब्यूरो चीफ देवेन्द्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट )
भाजपा सरकार क्यों कर रही है किसी ग़रीब के साथ क्य अन्याय क्यों चिन्हित लोगों को देती है न्याय
मध्य प्रदेश जिला कटनी बड़वरा तहसील में ग्राम पंचायत बदवारा के द्वारा 2011 में रुकमणी सोनी पति दादूराम सोनी को पटवारी हल्का 9 के खसरा नं 192 एवम 193 में नजूल जमीन पर बेघर होने के कारण 30 बाई 50 का पट्टा दिया गया हितग्राही ने 3 वर्षों बाद उस पर मकान का निर्माण कर लिया अब जबकि उसी खसरे पर 30 से40 मकान बन चुके हैं

एक शिकायतकर्ता देवानंद रघुवंशी की शिकायत पर उस गरीब को उसके घर से बेदखल करने का नोटिस थमा दिया जबकि उसी ज़मीन पर कुछ लोग बिना पट्टे के रह रहे हैं
और कुछ लोग शासकीय कर्मचारी लखपति भी निवास कर रहे हैं इसके बावजूद भी किसी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर बिना कोई जांच किए बेदखल का नोटिस दे दिया गया। सरकार का उद्देश्य ग़रीब को घर देना है न कि उसे बेघर करना है और प्रशासन को यदि सजा ही देना है तब खसरा नं 192 और 193 में सभी मकानों की जांच करके और उनके मकान कितने क्षेत्र पर निर्मित है सबके साथ एक जैसा न्याय किया जाना चाहिए और ऐसे शिकायतकर्ता की भी नीयत क्या है न्यायपूर्ण जांच होनी चाहिए ताकि कोई ग़रीब घर से बेघर न हो सके।




