प्रधानमंत्री जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा:- रक्तदान शिविरों का आकर्षक
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा:-
रक्तदान शिविरों का आकर्षक
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में साज-सज्जा
सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये
रक्तदान करने के तुंरत बाद मिलेगा प्रशस्ति-पत्र
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर बुधवार 17 सितम्बर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे मेगा रक्तदान शिविर को उत्सव की तरह मनाया जायेगा।
मेगा रक्तदान शिविर के तहत जबलपुर शहर में छह और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सात स्थानों पर आयोजित किये जा रहे रक्तदान शिविरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई है।
रक्तदान करने वालों के स्वागत में इन्हें लाल और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है तथा प्रवेश द्वार पर रंगोली डाली गई है।
सभी तेरह रक्तदान शिविरों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये है।

रक्तदान करने वाले व्यक्ति सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकेंगे तथा मेगा रक्तदान शिविर को लेकर बनाये गये है शटेग पर टेग भी कर सकेंगे। रक्तदान करने वालों को रक्तदान के तुरंत बाद प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के रक्तदान शिविरों में एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है।
इन एलईडी स्क्रीनों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा।




